देवघर, मार्च 9 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के रिखिया वार्ड संख्या-17 के एक घर के आंगन में खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार रिखिया निवासी विक्की कुमार, पिता प्रभु दास ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 21 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर जेएच 15 एएम 7182 घर के आंगन में आम के पेड़ के पास खड़ी कर घर के अंदर चले गए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वे घर से बाहर निकले तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब है। इसके बाद उन्होंने आसपास और गांव में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित का कहना है कि अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चुरा कर ले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.