सहारनपुर, जून 2 -- नानौता, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला छत्ता में देर रात एक युवक को घर के आंगन में सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला छत्ता निवासी 24 वर्षीय मोहसिन रात में घर के आंगन में निकला था। इसी दौरान वहां मौजूद एक सांप उसके पैर के नीचे आ गया। अचानक दबाव पड़ने पर सांप ने मोहसिन के पैर में काट लिया। युवक के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी लेकर गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोग चिंतित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...