गुमला, जून 27 -- गुमला। जिले के बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीन गांव निवासी 28 वर्षीय राखी कुमारी को शनिवार सुबह आंगन में झाड़ू लगाने के दौरान सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसिया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया। महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार के लोग चिंतित हैं। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला की स्थिति बिगड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...