पूर्णिया, अप्रैल 25 -- बैसा, एक संवाददाता।अनगढ़ थाना क्षेत्र के धुसमल गांव में 57 वर्षीय वार्ड सदस्य अशफाक अंसारी की हत्या कर दी गई। मृतक धुसमल पंचायत के वार्ड संख्या 9 के निर्वाचित वार्ड सदस्य थे। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब एक बजे से 2:30 बजे के बीच गांव के ही कुछ लोग उनके घर के आंगन में पहुंचे और अशफाक अंसारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नबीसता पति अफसर आलम उर्फ मुन्ना, नैमोद्दीन, नाजमिन, खुशनूर, खुशनंती तथा नफीस ने मिलकर बेरहमी से पिटाई की और उनके गुप्तांग को दबाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- विवाहिता की कथित हत्या में 10 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं परिजनों का आरोप है कि हमले के दौरान उन्हें गंभीर आंतरिक चोटें पहुंचीं, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना के बाद ...