गिरडीह, जून 12 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अब चोर केवल वाहन ही नहीं, बल्कि उसके पुर्जों को भी निशाना बनाने लगे हैं। मामला थाना क्षेत्र के मानिकबाद गांव का है। जहां गुरुवार रात चोरों ने घर के आंगन में खड़ी एक अपाची बाइक का अगला चक्का खोलकर चोरी कर ली । जानकारी के अनुसार, मानिकबाद निवासी सुमन उपाध्याय ने अपनी अपाची बाइक घर के आंगन में खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों की नजर बाइक पर पड़ी तो उसका अगला चक्का गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भी यह चर्चा का विषय बन गया। यह भी पढ़ें- घर के आंगन में खड़ी बाइक का चक्का खोल ले गए चोर इस घटना ने क्षेत्र के वाहन मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों से असुरक्षा का माहौल ...