उन्नाव, अक्टूबर 5 -- उन्नाव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निराला प्रेक्षागृह में बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद डॉक्टर सच्चिदानंद साक्षी महराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, डीएम घनश्याम मीना मौजूद रहे। गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली भेंट की गई। नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। उत्कृष्ट कार्य करनेवाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- आंगन मिलन उत्सव में सजे पौष्टिक व्यंजनों के स...