महोबा, सितम्बर 25 -- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर की 881 आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम के साथ बच्चों का अन्न प्राशन सहित हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को जिले भर में आयोजित कार्यक्रमों में आंगनवाडी केन्द्रो मे चहल पहल रही। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होना है। जिसमें आंगनवाडी केन्द्रो में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को उनकी सेहत के महत्वपूर्ण टिप्स दिए जा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं की जांच कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को साड़ी, 10 उत्कृष्ट कार्यकत्रियां सम्मानित हेल्दी बेबी शो में स्थान हासिल क...