मुंगेर, सितम्बर 30 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सेवा संकल्प अभियान के तहत 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर जिले में तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों, महिलाओं और अभिभावकों को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रश्मि सिन्हा ने सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-136 का निरीक्षण किया। इस दौरान डीपीओ ने केंद्र पर बच्चों का अन्नप्राशन कराया और अभिभावकों से बच्चों के पोषण को लेकर संवाद किया। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका को केंद्र पर बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और पोषण संबंधी गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रामपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ उन्होंने कहा कि बच्चों के समुचि...