भागलपुर, अप्रैल 5 -- प्रखंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर गैस आपूर्ति कराए जाने के साथ पासबुक उपलब्ध कराने की मांग बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ प्रखंड सुल्तानगंज की अध्यक्ष उषा कुमारी ने सीडीपीओ से की है। अध्यक्ष ने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र पर रसोई गैस आपूर्ति के लिए पासबुक उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ताकि रसोई गैस के उठाव के लिए उपयोग किए गए गैस सिलेंडर का हिसाब रखने में सुविधा हो। इसकी प्रति डीएम और डीपीओ को भी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...