नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- नई दिल्ली। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत दिल्ली सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने के लिए 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। विशेष सम्मान किट भी तैयार की गई है। इसमें बैग, यूनिफॉर्म, इंसुलेटेड पानी की बोतल, कैप, प्राथमिक उपचार पाउच और छाता होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर बच्चों, महिलाओं और परिवारों तक सरकार की सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके समर्पण और योगदान को सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम 23 सितंबर से कार्यक्रम आयोजित किए ...