मुरादाबाद, मई 12 -- सीडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र पाल की अध्यक्षता में मुख्य सेविकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई। मंगलवार को बैठक में सीडीपीओ सुरेंद्र पाल ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कुपोषण मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर संपर्क कर लाभार्थियों को जागरूक किया जाए तथा गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- जयनगर परियोजना में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक समीक्षा बै...