मधुबनी, अप्रैल 16 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी। प्रखंड की मनपौर पंचायत की केंद्र संख्या 08 की आंगनबाड़ी सेविका सरिता देवी का बीती रात आकश्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे परियोजना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सरिता देवी लंबे समय से समर्पित सेविका के कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रही थीं उनके निधन से परियोजना कर्मियों को आघात पहुंचा है। सीडीपीओ कुमारी रेखा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...