चतरा, मई 23 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत कार्यरत सेविकाओं और सहायिकाओं के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने की। मौके पर सीडीपीओ अर्चना सिंह की रही। लंबे समय तक बच्चों और समाज की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो रही कर्मियों को गरिमापूर्ण तरीके से विदा किया गया। इस अवसर पर चार समर्पित महिला कर्मियों में हुरनाली आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रम्मिबाला, सदाफर की सुमित्रा देवी, हुरनाली की सहायिका सविता देवी, चोरकारी की बर्फ़न देवी, पथरिया की बसंती देवी, रजवार टोला की लीला देवी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सभी सेवानिवृत्त सेविकाओं व सहायिका को शॉल और...