रामगढ़, मई 23 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी बाल विकास परियोजना के सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुपरवाइजर मुनु पंडा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाना तथा सेविकाओं को आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों की आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल थी। इस दौरान सुपरवाइजर किरण शर्मा ने सेविकाओं को योजना के तहत मिलने वाले लाभ, आवेदन प्रक्रिया और लाभुकों की सही पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने-अपने पोषक क्षेत्र के महिलाओं को मातृ वंदना के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। ताकि कोई भी महिला लाभु...