चतरा, मई 31 -- टंडवा निज प्रतिनिधि स्थानीय चुन्दरू धाम परिसर में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक शनिवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता टंडवा वन की सेविका अनिता देवी व संचालन मुक्ता देवी ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में कार्यरत सविकाओं ने हिस्सा लिया । बैठक में मुख्य रूप से सितम्बर 2025 से पोषाहार राशि का भुगतान नहीं होने से उत्पन्न समस्या पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पोषाहार राशि के अभाव में हो रही समस्याओ को चतरा उपायुक्त को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। सेविकाओं का यह भी आरोप है कि जिले के टंडवा व सिमरिया प्रखंड को छोड़ शेष प्रखंडो मे पोषाहार राशि दी जा रही है। यह भी पढ़ें- पोषाहार राशि व मानदेय भुगतान में देरी पर भड़का आंगनबाड़ी संघ सेविकाओं ने राशि के अभाव में केन्द्र संचालन में हो रही कठिनाइयों एव राशन दुकानदारों के बका...