बिजनौर, जनवरी 29 -- बिजनौर। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा बिजनौर के तत्वावधान में आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि विगत कई दशकों से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में आंगनवाड़ी वर्कर्स कार्य करते हुए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण मातृ शिशु देखभाल सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं को सफल बना रही है। इसके बावजूद भी आंगनबाड़ी को महत्वपूर्ण कालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया गया और न ही उनके वैधानिक, सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराई गई। ज्ञापन मंे कहा गया कि यदि 7 मार्च 2026 तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो आंगनवाड़ी कार्यकत्री 8 मार्च को लखनऊ की और कूच करेंगे। ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.