आंगनबाड़ी में गर्भवतियों और बच्चों को अब हलवा-बरफी
बागपत, जून 10 -- बागपत। कुपोषित बच्चे, गर्भवती और धात्री को बदले मैन्यू के आधार पर पोषण दिया जाएगा। गर्भवती और धात्री के पोषण के लिए दलिया और उसमें अन्य तत्व के नए मानक बनाए गए हैं। बीमार बच्चों को ऊर्जा देने वाली सामग्री दी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चे अब बेसन का हलवा-बरफी खाएंगे। दिन के आधार पर पोषण का निर्धारण किया गया है। नाश्ता और खाना के अलग-अलग पदार्थ तय किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित योजना ने विभिन्न स्तर पर कराए शोध के आधार पर पोषक तत्वों में बदलाव का सुझाव मिला था। छह माह से एक वर्ष के बच्चे को आटा-बेसन का हलवा 65 ग्राम प्रतिदिन, एक वर्ष से तीन वर्ष के बच्चे को आटा-बेसन हलवा 110 ग्राम प्रतिदिन दिया जाएगा। उधर, तीन से छह वर्ष के बच्चे को आटा-बेसन बर्फी दी जाएगी। दलिया, मूंग, सोया की नमकीन खिचड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.