संभल, मई 1 -- संभल। जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब बच्चों और महिलाओं की सेहत सुधारने के लिए मेनू में बड़ा बदलाव किया गया है। अब केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को न केवल पौष्टिक बल्कि स्वादिष्ट भोजन भी मिलेगा। सरकार की इस नई पहल से अब नौनिहालों की थाली में मीठा हलवा और बर्फी जैसे पकवान शामिल होंगे। विभाग ने बच्चों की आयु और उनकी शारीरिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक डाइट चार्ट तैयार किया है।हर दिन अलग-अलग व्यंजन बनाए जाएंगे ताकि बच्चे रुचि लेकर खाना खाएं। भोजन में प्रोटीन, विटामिन और कैलोरी का विशेष संतुलन रखा गया है। स्वाद बढ़ने से केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति में भी इजाफा होने की उम्मीद है। इस योजना का मुख्य फोकस कुपोषण को जड़ से मिटाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...