बाराबंकी, अप्रैल 5 -- रामनगर। डड़ियामऊ स्थित आंगनबाड़ी भवन का मरम्मत व सौंदर्यीकरण कर कायाकल्प कर दिया गया है। भवन पहले काफी जर्जर स्थिति में था और दीवारों का प्लास्टर उखड़ गया था तथा फर्श भी जगह-जगह से टूट चुका था जिससे आंगनबाड़ी संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। हाल ही में ग्राम पंचायत से कराए गए कार्यों के तहत भवन में दीवारों की प्लास्टर तथा फर्श मरम्मत के बाद नए टाइल्स लगवाए गए हैं और भवन की रंगाई-पुताई कराकर सौंदर्यीकरण किया गया है। मरम्मत के बाद अब आंगनबाड़ी भवन पहले की तुलना में काफी सुंदर और व्यवस्थित दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन के सुधरने से आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों और महिलाओं को बेहतर वातावरण मिलेगा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी कार्य करने में सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.