उन्नाव, दिसम्बर 24 -- उन्नाव। डीएम गौरांग राठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्थिति, सुन्दरीकरण, पोषण वाटिका, आंगनवाड़ी सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने, केंद्रों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सक्षम आंगन बाडी केंद्रों के सभी घटकों के पूर्ण किये जाने की स्थिति आदि पर दिशा-निर्देश दिए गए। कहा कि प्रधानमंत्री वंदना योजना लक्ष्य को बढ़ाकर अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को आच्छादित किया जाए। इसके लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराया जाए। केंद्रों के निर्माण में कार्यदायी संस्था गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी घटकों में प्राथमिकता से कार्य किया जाए। पेंटिंग रेनवाटर हार्वेस्टिंग पोषण वाटिका में प्राथमिकता से गुणवत्ता युक्त कार्य करें। के...