पूर्णिया, अप्रैल 22 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पोषण अभियान भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है जो कुपोषण, एनीमिया और कम वजन की समस्या को दूर करने के लिए चलाई जा रही है। इसके तहत आँगनबाड़ी में गोदभराई, अन्नप्राशन, पोषण किट वितरण, पोषण वाटिका और पौष्टिक आहार पर जागरूकता गतिविधियां का आयोजन किया जाता है जिसे पोषण ट्रेकर ऐप द्वार डिजिटल रिकार्ड रखा जाता है। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रति दिन माईक्रोप्लान के अनुरूप सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में निर्धारित माइक्रोप्लान के अंतर्गत मंगलवार को पोषण अभियान गतिविधियां क्रमशः खेल एवं नृत्य दिवस (मोटर कौशल विकास), तिथि भोज/सामुदायिक कार्यक्रम, पोषण मेला...