कटिहार, अप्रैल 20 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक स्कूल पूर्व शिक्षा पूरी करने वाले पांच बच्चों को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने विद्यारंभ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कटिहार सदर क्षेत्र के तीन और ग्रामीण क्षेत्र के दो बच्चों को प्रमाणपत्र सौंपा गया। प्रमाणपत्र वितरण के बाद डीएम ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, खेलकूद, पसंदीदा गतिविधियों और आगे की पढ़ाई को लेकर सवाल किए। बच्चों ने भी उत्साह के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में सीखी गई कविताएं, खेल और प्रारंभिक शिक्षा के अनुभव साझा किए।डीएम ने कहा कि जीवन की पहली शिक्षा ही बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी के नन्हे कदमों को मिला विद्यारंभ प्रमाणपत्र, डीएम ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.