दुमका, दिसम्बर 25 -- दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोलबंधा गांव निवासी चैताली देवी पति बरुण कुमार दे को उनके घर पर आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के 3 वर्ष का भाड़ा नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत बाल विकास परियोजना कार्यालय मसलिया और उपयुक्त कार्यालय दुमका को लिखित आवेदन देकर किया गया है। बाबजूद इस और अबतक कोई पहल होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। उन्हानें आगे बताया कि पूर्व में राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा था, परंतु जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र में पठन पाठन कर रहे नौनिहालों पर संभावित घटना को देखते हुए 2019 में आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के लिए बालविकास परियोजना पदाधिकारी ने मुझसे किराये में घर का एक कमरा मांगा और हमने दे दिया। उस समय कमरा का मासिक किरया 750 रुपया तय किया गया। जो 2019-...