किशनगंज, मार्च 20 -- टेढ़ागाछ । एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत के जहाँ फुलबरिया बाजार स्थित कॉलेज चौक फुलबारी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 16 के चारो ओर गंदगी का अंबार है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े कई तरह की आशंका अभिभावकों में है। आश्चर्य की बात यह है कि जिस केंद्र पर यह समस्या है, वह हाल ही में बना नवनिर्मित आंगनबाड़ी का भवन है। नियमानुसार भवन निर्माण के साथ-साथ परिसर की साफ-सफाई और जल निकासी का उचित प्रबंध होना चाहिए था। परंतु, वर्तमान में यह केंद्र चारों ओर से गंदे पानी और कीचड़ से घिरा हुआ है। परिसर के ठीक बाहर कूड़े और गंदगी का अंबार लगा है, जिससे उठने वाली दुर्गंध ने बच्चों और शिक्षिकाओं का बैठना दूभर कर दिया है। इस आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले अधिकांश बच्चों की उम्र 3 से 6 वर्ष के बीच है। गंदगी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.