आंगनबाड़ी केन्द्र का 25 लाख से हुआ जीर्णोद्धार
बुलंदशहर, मई 26 -- तहसील क्षेत्र के गांव राजारामपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का जीर्णोद्धार गुडलक इंडिया लिमिटेड ने सीएसआर फंड से लगभग 25 लाख की लागत से कराया गया है। भवन की मरम्मत, पेंटिंग, फर्श निर्माण, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास कराया गया। गांव प्रधान मुस्कान देवी व ग्रामीणों ने इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। ग्रामीण निर्मल सिंह ने कहा कि कंपनी द्वारा कराया गया यह कार्य गांव के बच्चों और महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। डायरेक्टर शभुनाथ एवं एजीएम अनिल नेगी ने बताया कि कंपनी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.