अररिया, जून 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्यों के द्वारा की गई। इस दौरान पूरक पोषाहार, टीएचआर, दवाओं की आपूर्ति, टीकाकरण, पोषण की स्थिति, कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों संख्या एवं बच्चों के वजन, स्कूल पूर्व शिक्षा की क्रियाशीलता एवं आंगनबाड़ी विकास समिति के सदस्यों की साहभागिता इत्यादि की समीक्षा की गई। सामाजिक अंकेक्षण को प्रभावी ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए एलएस सत्यम कंचन, निभा कुमारी, जयंती विश्वास विशेष रुप से तैनात थे।कुर्साकांटा फोटो 3 पहुंसी पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 31 में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान उपस्थित एलएस, सेविका व अन्य। यह भी पढ़ें- जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों ...