अररिया, जनवरी 29 -- पलासी (ए.सं)। आकांक्षी प्रखंड, पलासी में बुधवार को संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बीडीओ आदित्य प्रकाश, प्रोग्राम मैनेजर संजय कुमार झा, बीईओ नरेंद्र झा, एमओ कुमुद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डा. जहांगीर आलम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रफुल्ल झा, मासूम रेजा, महिला पर्यवेक्षिका उषा कुमारी, सोनाली कुमारी, पशु चिकित्सा कर्मी, प्रणव कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन की ओर से संजय कुमार झा, मासूम रेजा, प्रफुल्ल झा तथा गांधी फेलो विशाल आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया और अभियान को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने पर ...