साहिबगंज, अप्रैल 14 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी नारायणपुर पंचायत के बेंगडूब्बी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र को तोड़कर निजी मकान निर्माण किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से की है। ग्रामीण एजाजुल शेख, असदुद्दीन शेख, इस्लाम शेख, रफीकुल शेख, तारो देवी, मंगरु मंडल, बल्ला मंडल सहित अन्य लोगों ने इस मामले की जांच की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2003 में स्थापित यह केंद्र करीब 20 सालों के एग्रीमेंट पर संचालित था । गांव के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों के लिए पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं का अहम केंद्र था। आरोप है कि अब उसी स्थान पर सेविका के द्वारा अपना निजी घर बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन इससे लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। इधर, आंगनबाड़ी सेविका मंदिरा देवी का कहना है कि...