आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का टीकाकरण किया गया
उरई, मई 20 -- पड़री संवाददाता। कोंच ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उप स्वास्थ्य केंद्र पड़री व पिंडारी की टीम ने बच्चों का टीकाकरण किया।एएनएम उमेश कुमारी की देखरेख में बच्चों का वजन लिया गया। जिसमें बच्चों की लम्बाई व ऊंचाई के हिसाब से सेम मेम श्रेणी देखी गई। लाल पीला एवं हरा श्रेणी में अंकित किया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण करते हुए वजन लिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा रानी सचान ने बोलते हुए कहा कि इस मौसम में कई प्रकार की बीमारी हो रही है। इसलिए बच्चों को साफ पानी पीने दें। बाहर से आयी हुई चीजें जैसे सब्जियां, फल आदि धुलकर रखें। लू से बचें। इस अवसर पर सहायिका गंगा देवी आदि रहीे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.