बरेली, अप्रैल 2 -- आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब बच्चों में कुपोषण के शुरूआती लक्षणों की पहचान करना आसान होगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियोें को शासन की तरफ से ग्रोथ मानीटरिंग मशीन दी गई है। इससे बच्चे का वजन, लंबाई समेत शारीरिक विकास की निगरानी की जा सकेगी। बच्चे में कुपोषण के लक्षण मिलने पर उसे पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा। शासन की तरफ से जिले में 780 ग्रोथ मानीटरिंग मशीन भेजी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ग्रोथ मानीटरिंग मशीनो का वितरण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में किया जा रहा है। अभी 780 मशीनें आई हैं जिनको बांटा जा रहा है। शीघ्र ही अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए शासन से मशीन आएगी। इसमें इंफेंटोमीटर और स्टेडियोमीटर के साथ ही बेबी वेइंग स्केल की सुविधा है। इससे खड़े और लेटे हुए बच्चों की लंबाई नापी जाएगी। इससे कुपोषण के शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.