औरैया, अप्रैल 24 -- अजीतमल, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सोनासी स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को पंजीरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को पोषण आहार वितरित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता देवी ने बताया कि उनके केंद्र को 200 पैकेट, नीलम के केंद्र को 217 पैकेट और सुनीता के केंद्र को 148 पैकेट पंजीरी प्राप्त हुई है, जिन्हें पात्र बच्चों में वितरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकत्रियों ने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य, संतुलित आहार और पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जिले के 751 आंगनबाड़ी केंद्रों में 'तिथि भोज' कार्यक्रम का सफल आयोजन उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचाना...