जहानाबाद, मार्च 16 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। कलेर प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सोमवार को टीएचआर का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों गर्भवती महिलाओं और धात्री माता को निर्धारित मात्रा में टेक होम राशन के तहत घर ले जाने के लिए चावल दाल सोयाबीन सहित अन्य सामग्री निर्धारित मात्रा में दिया गया। वितरण कार्यक्रम का निरीक्षण सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी, महिला पर्यावेक्षिका रेखा कौर, सोनल कुमारी, रिमी कुमारी ,पूनम कुमारी, के द्वारा किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं बच्चों में कुपोषण को दूर करना और लाभार्थियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...