फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों पर न्यू रेसिपी आधारित पोषाहार का वितरण शुरू कर दिया गया है। अब 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं को दाल, दलिया की जगह शिशु अमृत, आरोग्य पोषण, बाल संजीवनी जैसे दस तरह के पौष्टिक खाद्य पदार्थ मिलेंगे। जनपद में 1752 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें 147956 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 9303 गर्भवती, 10299 धात्री, 6 माह से 3 साल तक के 72083 बच्चे, 3 से 6 साल तक के 54764 बच्चे और 586 अति कुपोषित बच्चे शामिल हैं। अभी तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर दाल, दलिया और रिफाइंड मिलता था। बच्चों में कुपोषण के स्तर में सुधार के लिए शासन स्तर से जो कदम उठाया गया है उससे आने वाले समय में बदलाव देखने को मिल सकता है। छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चो को शिशु अमृत (आटा, बेसन का हलवा...