बिजनौर, मार्च 13 -- नूरपुर। विकास खंड के 55 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को नूरपूर की ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ के हाथों एजुकेशन किट वितरित की गई। गुरुवार को ब्लॉक के डबाकरा हॉल में क्षेत्र के 55 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों की वर्कर्स को ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, बीडीओ डॉ दिनेशपाल शर्मा व सीडीपीओ सतीश कुमार के हाथों एजुकेशन किट वितरित की गयी। प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र को दी एजुकेशन किट में दस कुर्सियां, दो मेज, एक सफेद बोर्ड, एक इंटरलॉकिंग मेट तथा स्टेशनरी वितरित की गई। सीडीपीओ सतीश कुमार ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चो की स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए वर्कर्स से निष्ठापूर्वक कार्य कर ब्लॉक को ज़िले में अग्रणी बनाने का संकल्प दिलाया। खंड विकास अधिकारी डॉ दिनेशपाल शर्म...