मुंगेर, मार्च 14 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत बदलने के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। शुक्रवार को समाहरणालय के संवाद कक्ष में आयोजित आईसीडीएस की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एक माह के भीतर जिले के सभी केंद्रों पर शत-प्रतिशत विद्युतीकरण, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने भूमिहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जल्द भूमि चयन करने और निर्माणाधीन भवनों को 'मिशन मोड' में पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए उन्होंने विद्युत विभाग और पीएचईडी के अभियंताओं को समन्वय बनाकर काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.