बगहा, दिसम्बर 5 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में सीडीपीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में पर्यवेक्षिका व सेविकाओं की बैठक आयोजित की गयी। मौके पर सीडीपीओ ने कहा कि विभागीय नियमानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सभी सेविका करें। अन्यथा जांच में गलती पाये जाने पर कार्रवाई होगी। सीडीपीओ ने बैठक में विभाग के नये निर्देश की जानकारी सेविकाओं को दी। उन्होंने कहा कि केंद्र संचालन में समय सीमा का पालन होना चाहिए। स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच बौद्धिक ज्ञान अवश्य दें ताकि आगे की शिक्षा प्राप्त करने में बच्चे को कोई कठिनाई न हो। साथ ही विभागीय मेनू के अनुसार पोषाहार मिलना चाहिए। केन्द्र संचालन के लिए बच्चों के बीच स्वास्थ्य जांच, ग्रोथ चार्ट अवश्य पालन होना चाहिए। सेविका को निदेश दिया गया कि अपने-अपने पोषक क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.