आंगनबाड़ी केंद्रों का मुखिया ने किया औचक निरीक्षण
रामगढ़, मई 23 -- मांडू।निज प्रतिनिधि मांडू चट्टी मुखिया अनिता देवी ने शनिवार को पंचायत के गोविंदपुर स्थित संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान केंद्र में बच्चों की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।मुखिया ने बच्चों की उपस्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए सेविका एवं सहायिका की सराहना की।इस दौरान उन्होंने सेविका एवं सहायिका को बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही ।साथ ही बच्चो को मिलने वाली भोजन को देखा।उन्होंने सेविकाओं को बच्चो को मेन्यू के तहत ही भोजन देने की बात कही,बच्चों के भोजन में कटौती बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.