किशनगंज, मार्च 8 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों का शनिवार को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अंकिता कुमारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर अनियमितता मिली। सम्बंधित सेविकाओं को कई फटकार लगाते हुए नियमानुसार संचालन के निर्देश दिए गए। उन्होंने छत्तरगाछ पंचायत के पुराना पंचायत भवन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 150, वार्ड संख्या-1 स्थित केंद्र संख्या 144, खानका बागान टोला स्थित केंद्र संख्या 145, अठियाबाड़ी गांव के केंद्र संख्या 148 तथा गेरामारी गांव स्थित केंद्र संख्या 152 का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार, बच्चों की उपस्थिति, स्वच्छ पेयजल सहित तमाम गतिविधियों की जांच की। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं को कड़े लहजे में व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के आवश्यक निर्देश भी दिए। ईधर ...