चतरा, अप्रैल 7 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार पंडित और बीडीओ सुनील प्रकाश ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कुल सात आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया गया, जिनमें कैंडी नगर आंगनबाड़ी केंद्र, टटरा आंगनबाड़ी केंद्र, कादे आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य चार केंद्र शामिल थे।बीडीओ ने बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, पोषण आहार, साफ-सफाई एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही, उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं एवं सहायिकाओं को नियमित पोशाक, पोषण आहार एवं बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से सुनिश्चित करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आंगनबाड़ी केंद्र...