चतरा, मार्च 15 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि स्थानीय पुराना धर्मशाला के बगल में स्थित मारवाड़ी स्कूल प्रांगण में रविवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिंहा ने की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जो कार्यकर्ताओं के भविष्य के लिए निर्णायक माने जा रहे हैं। बैठक में रिटायरमेंट होने पर एक मुस्त 5 लाख रुपए देने तथा एफआरएस कार्य पर रोक लगाने के संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया। बैठक में गुजरात हाईकोर्ट में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की हालिया कानूनी जीत पर चर्चा हुई। संगठन ने कहा कि गुजरात के तर्ज पर ही अपनी मांगों को लेकर हाईकोर्ट में केस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.