मऊ, फरवरी 25 -- मऊ, संवाददाता। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अजित कुमार सिंह बताया कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 21 पदों पर आनलाईन विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसमें सभी कार्रवाई पूरी करने के बाद 13 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जबकि आठ पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी नहीं पाए गए। चयनित कार्यकत्रियों की सूची 25 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। बताया कि कुल 1132 आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमें से 39 अभ्यर्थियों को शासनादेशानुसार मूल अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया था। जिसमें से 37 अभ्यर्थी मूल अभिलेख सत्यापन में उपस्थित हुए। वरीयता के आधार पर सर्वाधिक मेरिट गुणांक वाले 13 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिनकी सूची रिक्त पद वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची विकास भवन मऊ, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर एवं बाल विकास परिय...