अलीगढ़, नवम्बर 27 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित राठी अस्पताल के पास बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री से टप्पेबाज कुंडल ले गए। शातिरों ने घर में टोना-टोटका की बात कहकर झांसे में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला हनुमानपुरी निवासी प्रेमवती पत्नी दौलतराम आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। बुधवार को वह आगरा रोड स्थित राठी अस्पताल के पास पोष्टाहार लेने आई थीं। आरोप है कि तभी वहां एक युवक मिल गया। आरोपी ने घर में टोना-टोटका की बात कहकर झांसे में ले लिया। कहा कि आपके घर में कुछ अनहोनी होने वाली है। उनके कान के कुंडल उतरवाकर अपने हाथ में ले लिए। प्रेमवती के हाथ में पान का पत्ता दे दिया। कहा इसे घर की दूसरी तरफ रख कर आ जाओ। वह पान का पत्ता रखकर वापस लौटी तो शातिर युवक कुंड...