संतकबीरनगर, मार्च 15 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्त्रियों ने बताया कि वे वर्षों से बेहद कम मानदेय पर पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही हैं, लेकिन मेहनत के अनुरूप पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा है।ज्ञापन में कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण, गर्भवती व धात्री माताओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, वजन, स्वास्थ्य परीक्षण तथा अन्य संबंधित सेवाएं पूरी जिम्मेदारी के साथ उपलब्ध कराती हैं। इसके लिए उन्हें दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्रतिदिन लगभग 200 रुपये के बराबर भी मानदेय नहीं मिल पाता। कार्यर्धत्रियों ने बताया कि इतनी कम आय में परिवार का भरण-पोषण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.