आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में जल्द होगी बढ़ोतरीः रेखा आर्या
काशीपुर, अगस्त 16 -- बाजपुर, संवाददाता। श्रीराम जानकी मंडप में रविवार को आयोजित उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के 12 वें प्रदेश अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनके कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि को लेकर सरकार प्रयासरत है और जल्द ही कार्यकर्ताओं को इस संबंध में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मंत्री रेखा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की लंबे समय से लंबित मांगों पर अमल करते हुए सरकार ने पदोन्नति के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर बनाने की शुरुआत कर दी है। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली एकमुश्त राशि में भी बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे उन्हें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.