लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन नौ मार्च को लखनऊ के इको गार्डन में प्रस्तावित है। आन्दोलन को लेकर कार्यकत्रियों ने तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश भर की कार्यकत्रियां लखनऊ पहुंचेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग है कि उनको सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर मानदेय की गह वेतनमान दिया जाए। भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता, मेडिकल अवकाश, रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष की जाए। यह भी कहा कि सभी कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं इसलिए अच्छा मोबाइल दिया जाए। जब तक सरकारी कर्मचारी नहीं घोषित किया जाता है तब तक कम से कम 20 हजार मानदेय दिया जाए। मोबाइल रिचार्ज व भत्ता दिया जाए। किराए के भवनों का किराया बाजार रेट के अनुसार समय से दिया जाए। कार्यकत्रियों का कहना है कि इसको लेकर कई बार...