आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने दिवंगत मंत्री को दी श्रद्धांजलि
चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- चक्रधरपुर। बुधवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से शोकसभा आयोजित कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। सर्वप्रथम संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिता बिरुआ, जिलाध्यक्ष मार्टिन मुर्मू ने दिवंगत मंत्री के तस्वीर पर माल्यार्पण पर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद उपस्थित सेविकाओं ने बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दो मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रुप से पंचमी तियु, सुमित्रा बिरुली, पूनम बिरुली, कशमीरा देवगम, पन्ना बिरुली, प्रमिला देवी, नानीका बानरा, रीया तापा, अश्विनी सिंकू, रबिना पिंगुवा, शुरु देवगम, फूलमती पूर्ति आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: झामुमो और झाकोमयू की संयुक्त बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.