गिरडीह, जून 15 -- जमुआ, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जमुआ प्रखंड इकाई की एक आवश्यक बैठक रविवार को जमुआ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवंती देवी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और सेविका- सहायिकाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। ​बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। संगठन को गति देने के लिए कुल 35 सदस्यों की एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। जिनमें अध्यक्ष आशा देवी, सचिव वर्षा कुमारी, कोषाध्यक्ष किरण देवी चुनी गईं। ​इसके साथ ही 35 सदस्यीय कार्यकारिणी में सक्रिय सेविका-सहायिकाओं को शामिल किया गया है, जो धरातल पर संघ की आवाज को बुलंद करेंगी。

बैठक में मुख्य अतिथि का भा...