सिमडेगा, अप्रैल 11 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के अलसंगा ग्राम में आंगनबाड़ी सहायिका के चयन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। जिसमें चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया। मौके पर तीन उम्मीदवारों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के तहत निर्धारित मापदंडों के आधार पर सभी अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया। इसमें सपना डुंगडुंग ने 14 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और उन्हें आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए चयनित किया गया। चयन के बाद उपस्थित ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। बैठक में सीडीपीओ सह सीओ कमलेश उरांव सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...