कोडरमा, अगस्त 23 -- मरकच्चो। प्रखंड के सुदूरवर्ती डगरनवा पंचायत अंतर्गत पिछरी गांव के टोला सपहा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 125 की सेविका सविता मुर्मू का शनिवार की रात निधन हो गया। मृतका के पति विनोद बेसरा ने बताया कि सविता मुर्मू पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया था। शुक्रवार को इलाज कराने के बाद वह वापस अपने घर लौटी थीं। शनिवार की रात उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।मृतका का अंतिम संस्कार रविवार को स्थानीय मुक्ति धाम में किया गया। सविता मुर्मू अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री छोड़ गई हैं। उनके पति विनोद बेसरा मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सेविका के निधन से परिजनों और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...