बेगुसराय, जून 23 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजौरा गांव निवासी किसान अजीत कुमार व आंगनबाड़ी सेविका अंशु देवी का पुत्र कांतेश कुमार ने पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा में शानदार दोहरी सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। 167वीं रैंक लाकर एसडीएम व पांचवां स्थान लाकर सीडीपीओ के पद चयनित होकर अपने परिवार, गांव समाज व जिले का नाम राज्य स्तर पर बढ़ाया है। इस शानदार सफलता सुन उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविका पुत्र का बीपीएससी में दोहरी सफलता, एसडीएम व सीडीपीओ पद पर चयन कांतेश की शिक्षा और करियर वर्ष 2017 में सिमुलतल्ला से मैट्रिक परीक्षा में 8वीं रैंक, विकास विद्यालय डुमरी से आईएससी करने के बाद वर्ष 2023 में तमिलनाडु एनआईटी से सिविल इंजिनियरिंग की डिग्री लेने के बाद रक्षा मं...